संविधान दिवस पर गौरव चौक में चलाया गया स्वच्छता अभियान: युवोदय दुर्ग के दूत ,ग्रीन केयर और नगर निगम ने की पहल

दुर्ग। संविधान दिवस के अवसर पर दुर्ग के गौरव चौक पर जहां हमारे देश के संविधान की प्रतिकृति उद्देश्यिका व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सूची स्थापित है उस स्थान पर युवोदय दुर्ग के दूत ,ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया एवं नगर पालिका निगम दुर्ग द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सर्व प्रथम संविधान के प्रतिकृति एवम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची को पानी के फव्वारे से साफ किया गया।

इसके पश्चात नए साफ कपड़े से साफ पोछकर स्वच्छ किया। आसपास झाड़ू लगाकर स्वच्छ किया गया तथा पौधों की सिंचाई की गई। इसके पश्चात माल्यार्पण कर पूरे सम्मान के साथ पूजा की गई इसके बाद ग्रीन केयर अध्यक्ष एवं नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने उद्देश्यिका का वाचन किया जिसे सबने वाचन करते हुए संकल्प लिया।

डॉ पाणिग्राही ने संबोधित करते हुए कहा ,हर परिस्थिति मे हमें संविधान का पूर्ण सम्मान करते हुए उसका पालन करना चाहिए। नगर निगम के उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह ,दुर्ग के दूत प्रगति महोबे,पूजा साव जी ,ममता देवांगन ,खुशबू खर्चे , सुयश शर्मा तथा रामनारायण यादव की सक्रिय सहभागिता रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...