ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर CM बघेल ने फिर उठाए सवाल,…बोले- जिनके यहां छापा मारा गया है, सभी की जानकारी अलग-अलग बताए ईडी, VIDEO में देखिए और क्या बोले

रायपुर, भिलाई। छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ED ने मंगलवार की सुबह एक बार फिर से कई जगह छापेमारी की कार्रवाई की है। ED ने 2000 करोड रुपए के आसपास शराब घोटाले का दावा किया है। इस मामले में रायपुर के मेयर ऐजाज़ ढेबर के भाई कारोबारी अनवर ढेबर ED की गिरफ्त में है और बार-बार महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ED दफ्तर में बुलाया जा रहा है। आज हुई छापेमारी के तार इसी कार्रवाई और घोटाले से जुड़े हैं।भिलाई में भी ईडी ने दबिश दी है। शराब कारोबार से जुड़े लोगों के यहां ईडी की टीम पहुंचने की खबरें है।

वहीं ईडी की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा है कि, जिनके यहां छापा मारा गया है, सभी की जानकारी बताए ईडी। सब के संबंध में अलग-अलग जानकारी ईडी को बताना चाहिए। सीएम बघेल ने सवाल उठाया कि, नान घोटाला मामले की जांच ईडी क्यों नहीं करती? डॉ. रमन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं के यहां कितनी संपत्ति जब्त हुई खुलासा करे ईडी।

सीएम बघेल ने कहा कि, प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार के काम पर है। छत्तीसगढ़ की जनता में ईडी की कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, सभी क्षेत्रों में राजस्व में वृद्धि हुई है। प्रदेश के किसानों की आय बढ़ी है, हमारा वित्तीय प्रबंधन बाकी राज्यों से अच्छा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, दरअसल भाजपा को राज्य का विकास बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...