फिर से एक्शन में सीएम बघेल: ग्रामीण ने की शिकायत, सरपंच नहीं बना रही राशन कार्ड… मुख्यमंत्री ने तत्काल राशन कार्ड बनवा हितग्राही को अपने हाथों से दिया… जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में भेंट मुलाकात के दौरान प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है. वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है.

नारायण की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही जशपुर कलेक्टर को निर्देशित किया और कार्ड ना बनने की वजह पता करने को कहा. मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ करवाई करने के भी निर्देश कलेक्टर को दिए.

इससे पहले की मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात खत्म होती, नारायण यादव का राशन कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों में था. मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि चाहे कोई भी हो राशन कार्ड बनने से नहीं रोक सकता. मुख्यमंत्री के द्वारा की गई इस तत्काल कार्रवाई से खुद नारायण भी हतप्रभ था और राशन कार्ड पाकर नारायण यादव के चेहरे पर अब नाराजगी की बजाए मुस्कान तैर रही थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...