VIDEO: CM भूपेश ने छत्तीसगढ़ सदन में किया योगाभ्यास: बोले-योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है…तस्वीरों में देखिए सीएम का योगासन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ रहना। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।

हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं। योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है। आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन-संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की आवश्यकता होती है। इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है।

योग हमारी प्राचीन परंपरा है। यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी। इसलिए योग नियमित करें, इसका लाभ उठाएं। श्री बघेल ने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना हर सफलता अधूरी है।

कोरोना-संकट के दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं।

दुनियाभर में मनाया जा रहा योग दिवस
योग दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय और अमेरिकी नागरिकों ने हिस्सा लिया।

वहीं, पाकिस्तान के लाहौर में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहनकर योग किया। पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में योग दिवस की पूर्व संध्या पर धरहरा टॉवर को लाइट्स से रोशन किया गया।

अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास लोगों ने किया योग
इधर, अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास भी योग दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों ने योग किया, इसमें 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क में भारत के काउंसलेट जनरल के समर्थन से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इससे पहले भारतीय दूतावास की तरफ से वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े एक स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेरिकी संगठनों का भी सहयोग रहा।

21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस
21 जून को योग दिवस मनाने की मुख्य वजह ये है कि इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। इंडियन ट्रेडिशन के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। साथ ही आज के दिन योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। इसी को देखते हुए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी के साथ कल MLA...

करनाल, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज शाम नियमित विमान से हरियाणा रवाना हो गए हैं। कल दोपहर...

बस्तर संभाग के इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला: देर रात...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मर्डर और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी...

दुर्ग के शराब भट्ठी में मर्डर: दो लोगों के...

दुर्ग। दुर्ग में शराब खरीदी को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। पहले तो पुलगांव थाना इलाके में शराब दुकान में 2 लोगों...

ट्रेंडिंग