गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री भूपेश ने दी करोड़ों की सौगात: 219 करोड़ रूपये से अधिक के 447 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…सर्किट हाऊस में CM बघेल ने ली अधिकारियों की बैठक

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों गरियाबंद जिले में भेंट-मुलाकात कर रहें है। CM भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी है। CM ने कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी है। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं।

आपको बता दे की 6 सितंबर को राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी। जबकि आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी।

गरियाबंद स्थित सर्किट हाऊस में CM बघेल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

भेंट मुलाकात कार्यक्रम गरियाबंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देशित किया कि अधिकारी नियमित रूप से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लें। योजनाओं की मॉनिटरिंग करे। यह वनांचल क्षेत्र है। यहाँ बहुत काम करने की आवश्यकता है। बिजली,पानी,शिक्षा और स्वास्थ्य के दिशा में बेहतर कार्य करे।

उन्होंने जिले में धान खरीदी, गोठान, विद्युत, लो वोल्टेज, सड़क मरम्मत, स्कूलों में शिक्षक और भवन मरम्मत, पुल पुलिया की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत आना अच्छी बात नहीं है। ऐसा काम करें कि शिकायत की गुंजाइश न रहे।

  • महरा जाति प्रमाणपत्र को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश। अधिकारियों से कहा गया कि सभी जगह में यह समस्या आ रही है।
  • पिछड़ी जनजाति के भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर पदों में भर्ती की सहमति दी है।
  • हाट-बाजार क्लिनिक को बहुत छोटे-छोटे बाजार में न कर बड़े बाजार में करने और ओपीडी को बढ़ाने के निर्देश।
  • रीपा में पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी जोड़ने के निर्देश।
  • लोहार, कुम्हार सहित अन्य को जोड़ने के संबंध में निर्देश।
  • रुरल इंडस्ट्रियल पार्क स्व-सहायता समूह पर ही केंद्रीकृत नहीं होने चाहिए, यह एक्टिविटी उद्योग से संबंधित जैसे दाल, हॉलर मिल जैसे हो। इस उद्योग के संचालन के लिए चयन ऐसे व्यक्ति का करना है जो मार्केटिंग स्किल, रिस्क क्षमता वाला और जुझारू हो।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में गौठान की स्थिति की जानकारी ली। इस पर कलेक्टर ने बताया कि गोबर खरीदी चालू है। एक्टिव किया जा रहा है
  • उड़ीसा से लगे क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने के निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यहाँ बहुत काम करने की जरूरत है, जंगल बहुत है सड़क, बिजली,स्कूल, पुल, पेयजल में काम करना है।
  • बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रो में बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कुछ में स्वीकृति मिलने के साथ निविदा जारी है।
  • मुख्यमंत्री ने लो वोल्टेज की जानकारी ली। इस पर अधिकारी ने बताया कि दूरी की वजह से कुछ क्षेत्रों में है। एक दो हफ्ते में ठीक किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने बिजली पहुंचाने के लिए चिन्हाकित पेड़ो की कटाई के लिए डीएफओ को निर्देश दिए।
  • मुख्यमंत्री ने पूछा – शिक्षा की स्थिति क्या है, एकल शिक्षक का शिकायत आना अच्छी बात नहीं, मॉनिटरिंग करें और समस्याओं को सुने: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...