दुर्ग में CM भूपेश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में हुए शामिल: कोसरिया यादव महासभा ने किया आयोजन; दरगाह पर मुख्यमंत्री ने चढ़ाई चादर

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा और देवेन्द्र यादव, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण को मानने वाला समाज है। भगवान कृष्ण के विभन्न रूपों में हम दर्शन करते है। आज भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर समाज जन्मोत्सव मना रहा है। सरकार में समाज के प्रतिनिधित्व के संबंध में अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी समाज को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। आज यहां के किसान खुश है। प्रदेश में कृषि के साथ व्यापार और उद्योग सभी चल रहे है। प्रदेश में धान के साथ दुग्ध उत्पादन भी बढ़ा है। कोई समाज ऐसा नही जिसको सरकार जमीन नही दिया हो। सभी समाज को जमीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही समाज के मांग के अनुसार भवन बनाने राशि भी दे रहे है।

मुख्यमंत्री ने समाज के मांग का जिक्र करते हुए कहा कि यादव समाज जमीन के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जमीन की व्यवस्था करा लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के साथ यहां लोगों के लिए रोजगार का प्रबंध करा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोसरिया यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष बोधन यादव ने स्वागत भाषण में समाज की विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कोसरिया यादव समाज के अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

दरगाह पर मुख्यमंत्री ने चढ़ाई चादर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मथ्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, रउफ कुरैशी, मोहम्मद असलम, अजहर जमील सहित दरगाह के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...