खुर्सीपार में MLA देवेंद्र ने कई विकास कार्य की दी सौगात: शास्त्री नगर में प्रगति यात्रा के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक यादव 10 सितंबर को खुर्सीपार क्षेत्र के शास्त्री नगर में प्रगति यात्रा निकाले। जहां वे पैदल चलते हुए क्षेत्र के एक-एक गली मोहल्ले से होकर गुजरे। एक-एक घर में गए। लोगों से मिले। उनका हा​लचाल जाना और उनकी समस्याएं भी पूछी। इस दौरान विधायक यादव ने बड़े बुजुर्गों और माताओं का चरण छू कर प्रणाम किए और आशीर्वाद लिए। लोगों से विकास कार्य को लेकर भी चर्चा की। विधायक को देख कर वार्ड के नागरिकों और महिलाओं ने उनका पुष्प हार से भव्य स्वागत किया। सभी बड़े बुजुर्गों को प्रणाम कर विधायक ने आशीर्वाद लिए।

इस पूरे यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को कई सौगात भी दी है। विधायक को देख कर लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा। युवाओं में भी काफी क्रेज देखने को मिला। विधायक के संग फोटो खिंचवाने के लिए भी भीड़ लगती रही। इस दौरान कई बड़े वार्ड के वरिष्ठजनों ने विधायक को शहर और उन्हें वार्ड में विकास कार्यों के लिए धन्यवाद भी दिया। तेलगू समाज के सममानित लोगों ने साउथ का गमछा पहना कर सम्मानित किया।

इन कार्यों का विधायक ने दी सौगात

1) केनाल रोड़ सीमेंटीकरण का भूमिपूजन किया गया।
2) दुर्गा पांडाल के पास सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
3) नीलकंठेश्वर चैतन्य समिति का भवन का भी भूमिपूजन किया गया।
4) बालकनाथ बस्ती में गणेश मच का भूमिपूजन किया गया।
5) सड़क 30 में गणेश मच का सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
6) सड़क 28 में गणेश मच का सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया गया।
7) सड़क 29 में गणेश मच का सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया गया।
8) सड़क 32 में समुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
9) गायत्री मंदिर कलश भवन लोकार्पण किया गया।
10) एमपीआर रोड में पुलिया निमार्ण भूमिपूजन किया गया।
11) सड़क 27, 28 ,29 रोड डामरीकरण का भूमिपूजन किया गया।
12) सड़क एनपीए में हनुमान मंदिर सेड का भूमिपूजन किया गया।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, जनता के हित और विकास के लिए लगातार हम काम कर रहे है। हर वार्ड में विकास कार्य लगातार हो रहे। खुर्सीपार और छावनी के हर वार्ड में विकास हुए है। सड़क। नाली। पानी से लेकर कई जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आगे भी विकास की गति इसी तेजी से जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...