CM साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगात: 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी।योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...