CM साय ने तोंगपाल में 16 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण… किए कई बड़ी घोषणाएं… पढ़िए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा जिले के तोंगपाल पहुंचे। समाधान शिविर में अपने मुखिया के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारम्परिक नृत्य करते हुए लोगों ने जताई अपनी खुशी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में 16 करोड़ 25 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 52लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है । इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण हेतु 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया।

साथ ही उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है –

1.कावराकोपा में पुलिया निर्माण हेतु 35 लाख

2.जैमर में पुलिया निर्माण 35 लाख

3.हमीरगढ़ में सामाजिक भवन 30 लाख

4.टहकवाडा में एक पुल- पुलिया 35 लाख

5.तोंगपाल में समूह के लिए प्रशिक्षण केंद्र 25 लाख

6.मारेंगा में सी सी सड़क हेतु 16 लाख

7.एलेननार में पंचायत भवन 25 लाख और पुलिया हेतु 3.50 लाख

8.धोबनपाल देवगुड़ी में बाउंड्री वाल हेतु 10 लाख

9.सीतापाल के स्कूल में बाउंड्री वाल हेतु 8 लाख

10.वारदेरास में पुलिया हेतु 16 लाख

11.झीरम व्यपवर्तन योजना हेतु 32 करोड़ 50 लाख

12.सुकमा दंतेवाड़ा मार्ग हेतु 230 करोड़

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...