CM साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण: शहीद के परिजनों से की मुलाकात… वित्त मंत्री OP चौधरी भी रहे मौजूद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि शहीद कर्नल का पूरा परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा कर रहा है। पूरे प्रदेश एवं रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री साय ने उनके पूरे परिवार के बलिदान को नमन किया। वे आज रायगढ़ जिले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम परिसर में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी, माता आशा त्रिपाठी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों से कहा था कि जब भी आप शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, मैं जरूर आउंगा।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री आज रायगढ़ में शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायगढ़ के इस सपूत की वीरता की कहानियां रगो में जोश भर देती है। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता के मिसाल थे। उन्होंने देश के दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया और कर्तव्य पालन में कभी रुके नही, थके नहीं। जब आतंकवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। साय ने कहा कि वे ऐसे जबांज शेर थे जिनका सामना करने में देश के दुश्मन घबराते थे, इसलिए आतंकवादियों ने उन्हें एम्बुस में फंसाकर हमला किया। दुश्मनों से लड़ाई करते हुए वे अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए। उनके शहादत पर रायगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश और प्रदेश को नाज है। मुख्यमंत्री साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के जल्द कायाकल्प करने का आश्वासन दिया।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हर रायगढ़ वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। उन्होंने देश-दुनिया के सामने देशभक्ति की नजीर रखी। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने अपने प्राणों तक का त्याग किया।चौधरी ने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य हमारी स्मृति में प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में अग्निवीर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा और अग्निविर भर्ती के प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी।

विरले बलिदानी, जिसने परिवार सहित देश सेवा में किए प्राण न्योछावर

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देश के ऐसे विरले बलिदानी है जिन्होंने देश सेवा में अपने पूरे परिवार के साथ प्राण न्योछावर कर दिए। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहांग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक शहीद कर्नल त्रिपाठी ने मुकाबला किया और सर्वाेच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी अनुजा बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...