साजा में सीएम साय की विशाल सभा, दुर्ग प्रत्याशी विजय बघेल को जीताने माँगा आशीर्वाद, मुख्यमंत्री ने कहा – दुर्ग लोकसभा सीट में पिछले बार से भी ज्यादा मतों से जीतेगी भाजपा

परपोड़ी/साजा। हमारी सरकार ने मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। गारंटी में जो बचे हुए, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देने के वादे को भी लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं। आज बेमेतरा के परपोड़ी, साजा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बात कही।

सीएम साय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में आप सभी ने भारी मतों से विजय बघेल को जीत दिलाई थी. इस बार जीत का अंतर दुगुना होना चाहिए, आप सभी से यह मांग करने आया हूँ। उन्होंने कहा कि आप सभी ने विधानसभा चुनाव में ईश्वर साहू को जिताया, जिसके लिए भी आप सभी का आभार।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है, सोने की चिड़िया बनाना है, जिसके लिए हमें तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। जिसके लिए प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें जिताकर मोदी जी को देना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला, शराब, रेत, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया। दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर महादेव सट्टा एप को निरन्तर चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, उन पर एफआईआर हुआ. कांग्रेस की सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खा दिया, गरीबों का मकान अधूरा का अधूरा रह गया। किश्त रुकने से 5 साल तक उनका मकान नहीं बन पाया। लेकिन हमने सरकार में आते ही वादे के अनुरूप 18 लाख पीएम आवास के लिए राशि जारी कर दी है। उन्होंने जनता से महतारी वंदन योजना की अगली किश्त 3 अप्रैल को जारी करने की बड़ी बात कही ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...