दुकान में कचौड़ी का मजा ले रहे थे लोग तभी घुस आई तेज रफ्तार कार, वीडियो देख उड़ जायेंगे होश, देखिए

दुकान में कचौड़ी का मजा ले रहे थे लोग तभी घुस आई तेज रफ्तार कार

डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस स्टेशन रेंज स्थित एक फेमस कचौड़ी की दुकान में तेज रफ्तार से आर रही मर्सिडीज जा घुसी. इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए. यह घटना उस समय घटी जब लोग कचौड़ी की दुकान दही-भल्ले और चांट का आंनद ले रहे थे. गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई, लेकिन कार की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने कार ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. कार चालक नोएडा सेक्टर-79 का निवासी बताया गया है.

कार चालक की पहचान पराग मैनी (36) के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को इस घटना की जानकारी मिली थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुकान पर खड़े होकर लोग कचौड़ी खा रहे हैं और तभी एक तेज रफ्तार पर आ रही कार दुकान में घुस जाती है. पुलिस ने बताया कि कार कचौड़ी की दुकान का मालिक फतेहचंद हैं. इस हादसे में फतेहचंद का काफी नुकसान हुआ है. वीडियो में दुकान पर खड़ी एक महिला भी हादसे का शिकार होती हुई नजर आ रही है. जबकि वहीं खड़ा उसका पति अपनी पत्नी को कार के नीचे तलाश रहा है. हालांकि महिला कार की टक्कर से दूर जाकर गिरी थी.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को तीर्थ राम अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. सिविल लाइंस पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और कार चालक पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार चालक शराब के नशे में नहीं था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...