कल दुर्ग आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पोला उत्सव में होंगे शामिल; किसान उत्सव और बैल दौड़ का होगा आयोजन… केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कई विधायक भी जुटेंगे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानि सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित पोला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक किरण देव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में किसान उत्सव और सांस्कृतिक बैल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग जिले के मडियापार में आयोजित होगा कार्यक्रम। कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित पूर्व विधायक लालचन्द बाफना व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा और महेश शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। शास्त्री नवयुवक मंडल मंडियापार दुर्ग, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...