नई दिल्ली के संसद भवन में CM विष्णुदेव साय ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात… विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पटवारियों को...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और जांजगीर-चांपा जिले में आज एसीबी की टीम ने दबिश देकर दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह...

Chhattisgarh : रेप करने में नाकाम आरोपी ने की...

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म करने में नाकाम आरोपी ने महिला की हत्या कर...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबियत… NEET...

डेस्क। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है। इस दौरान विपक्ष की ओर से NEET परीक्षा में पेपर लीक के मामले को लेकर...

सहायक कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया आयुक्त नगर पालिक...

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को...

ट्रेंडिंग