ठंड का प्रकोप: दुर्ग-भिलाई के सभी स्कूलों के समय में बदलाव… प्राइवेट, गवर्नमेंट, BSP और CBSE सभी स्कूल के बच्चे होंगे प्रभावित… आदेश जारी; जानिए नई टाइमिंग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शीतलहर चल रहा है। सबसे ज्यादा ठंड सुबह के समय रहता है। इसे देखते हुए अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, बी.एस.पी., सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम संचालित स्कूलों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली के लिए प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में संचालित होने वाले शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है।

एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक मरीज की मौत, जिले...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शहर के आजाद चौक निवासी 86 वर्षीय सोनराज गोलछा की शनिवार को कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई।...

CG News: चार बीवियों वाले शिक्षक ने की दूसरी...

ओरछा। छत्तीसगढ़ के ओरछा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शिक्षक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की बीच...

अनुभूति श्री फाउंडेशन भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित… अहमदाबाद...

भिलाई। अनुभूति फाउंडेशन की साधारण सभा की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत हाल ही में हुए अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए...

राजनांदगांव गोली कांड: रेत खनन मामलों में लापरवाही करने...

रायपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण...

ट्रेंडिंग