रिसाली निगम की बड़ी कार्रवाई: नोटिस का नहीं पड़ा असर, निगम अधिकारीयों से बहस करना भी पड़ा महंगा… वाहन समेत भवन निर्माण सामाग्री जब्त

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र में सड़क किनारे भवन निर्माण सामाग्री को बिना अनुमति एकत्र करने पर कार्रवाई की। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर वैभव ट्रेडर्स से ईट, रेत व गिट्टी को जब्त किया। सरिया व ऐंगल से बने झूला को स्वतः हटाने मोहलत दी गई। बिना अनुमति सड़क किनारे बिक्री के लिए भंडारण कर रखे ईट, रेत और गिट्टी को जब्त किया गया। भवन निर्माण सामाग्री सड़क पर फैलने की वजह से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई थी। बार-बार चेतावनी का असर नहीं होने पर निगम के राजस्व विभाग प्रभारी मंगल कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने जब्ती कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर नेवई पुलिस भी मौजूद थी। कार्रवाई में विवेक रंगनाथ, विनोद शुक्ला, टिकेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

बहस करने पर वाहन को जब्त
वैभव ट्रेडर्स ने सड़क के बीचो बीच 10 चक्का मेटाडोर खड़ी कर रखा था। इसके अलावा रेत व गिट्टी अनलोड करने के लिए छोटा जेसीबी भी बेतरतीब तरीके से रखा हुआ था। वाहन को हटाने जब अधिकारियों ने दबाव बनाया तो वैभव टेªडर्स का संचालक बहस करने लगा। इसे देख अधिकारियों ने वाहन को नेवई थाना परिसर में खड़ी कराया।

नोटिस का असर नहीं
सड़क किनारे भवन निर्माण सामाग्री रखने की शिकायत नागरिक लगातार कर रहे है। शिकायत का निराकरण करते निगम के अधिकारियों ने नोटिस भी जारी किया गया। नोटिस का असर नहीं होने पर निगम ने कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...