कोरबा : कलेक्टर साहू ने ग्राम पंचायत और प्राथमिक शाला का किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों से बात कर हालचाल जाना, बच्चों को चॉकलेट भी बांटी

कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने बरपाली में ग्राम पंचायत भवन, शासकीय प्राथमिक शाला, राजस्व निरीक्षक और पटवारी कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान पंचायत भवन में आए हुए ग्रामीणों से भी बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने पंचायत भवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किए जा रहे ई केवायसी कार्य का अवलोकन किया।

साथ ही सभी पात्र किसानों के ई केवायसी समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिए। कलेक्टर साहू ने शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली में जाकर स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने कक्षा पांचवी में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा मन लगाकर पढ़ाई करने और सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार कलेक्टर ने कक्षा दूसरी की छात्रा निधि गौतम से बात की और अच्छे पढ़ाई के लिए शाबाशी दी। कलेक्टर साहू ने इस दौरान स्कूली बच्चों को चॉकलेट का भी वितरण किया।

कलेक्टर साहू ने इस दौरान बरपाली में राजस्व निरीक्षक और पटवारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आरआई और पटवारी कार्यालयों में जाकर ग्रामीणो के आए हुए आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के निराकरण कर ऑनलाइन दुरुस्तीकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व निरीक्षक कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और नस्तियों का व्यवस्थित संधारण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर साहू ने ग्रामीणों को बिना परेशानी के शासकीय सेवाओं का लाभ समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...