CG – कॉलेज स्टूंडेंट ने किया सुसाइड: छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… सुसाइड नोट भी मिला… लिखा – मिस यू टू..मैं आत्महत्या कर रहा हूं, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक छात्र के खुदकुशी का मामला सामने आया है। युवक कॉलेज का छात्र था। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमे मिस यू टू, मैं आत्महत्या कर रहा हूं लिखा हुआ है। मेरे घरवालों को परेशान ना किया जाए, मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

श्यामाचरण साहू अपने परिवार के साथ रामपुर गांव में रहते हैं। शुक्रवार को वे अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद शाम को वह 5 बजे के आस-पास घर लौटे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि उनके बेटे विशाल साहू(19) की लाश फंदे पर लटकी हुई हैा। उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली है।

यह देखने के बाद श्यामचरण चौक गए थे। उन्होंने तुरंत ही इस बात सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इसके बाद उसके बिस्तर से कॉपी बरामद हुई। जिसमें सुसाइट नोट पुलिस को मिला है। पुलिस को पता चला है कि विशाल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है। अब शनिवार का शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...