झट मंगनी पट विवाह: 15 दिन की दोस्ती प्यार में बदली, 16वें दिन शादी भी हो गई, फिर आया ऐसा ट्विस्ट…पति पहुंच गया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

ग्वालियर। झट मंगनी पट विवाह…वाली कहावत तो अक्सर हमें कई बार सुनने को मिलती है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां ग्वालियर के लड़के की पंजाब की रहने वाली लड़की से 15 दिन पहले मुलाकात हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

फिर उनके बीच प्यार हो गया, इतना ही नहीं दोनों ने 16वें दिन दोनों ने शादी कर ली। लेकिन फिर कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद दुल्हन मायके लौट आई और अलग होने का फैसला कर लिया। साथ ही पति और सास के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करा दिया। वहीं एक दूसरे मामले में लड़का जेल चला गया।

20 दिन ससुराल में रहकर पंजाब लौट गई दुल्हन
दरअसल, ग्वालियर के युवक और पंजाब की युवती एक साल पहले दिल्ली में एक मैरिज फंक्शन में मिले थे। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बात करने लगे।

फिर प्यार और बाद में शादी कर ली। लेकिन जैसे ही लड़की अपने ससुराल ग्वालियर पहुंची तो वह रोज-रोज सास के तानों से परेशान हो गई। करीब 20 दिन ही ससुराल में रहकर वह अपने घर पंजाब लौट गई। यहां आकर उसने उसने पति और सास पर दहेज एक्ट का केस करा दिया। युवकी की शिकायत पर पंजाब पुलिस ग्वालियर पहुंची और सास को उठाकर पंजाब ले आई। जबकि उसका पति किसी हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

लड़की ने सुनाई प्यार और अलग होने की कहानी
पीड़ित लड़की पूनम ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले ग्वालियर के रहने वाले गौरव सिंह से वह एक मैरिज फंक्शन में मिली थी। वह एक नशा मुक्ति केंद्र चलाता था।

हम दोनों को पसंद करने लगे और परिवार वालों की इजाजत से विवाह कर लिया। पूनम ने कहा कि मैं जब बहू बनकर ससुराल पहुंची तो गौरव की मां और घरवाले मुझे प्रताड़ित करने लगे। हर वक्त भला-बुरा कहकर मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसके बाद मैंने घर लौट आई। वहीं गौरव और उसके परिवार ने पूनम को कई बार फोन लगाया और उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं लौटी।

अब पंजाब पुलिस ने ग्वालियर पुलिस के साथ दबिश दी और गौरब की मां सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पंजाब ले गई। पुलिस ने बताया कि गौरव और उसकी मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...