CG – झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवती की जान: गर्भवती प्रेमिका को ले गया झोलाछाप डॉक्टर के पास… अबॉर्शन के समय बिगड़ी तबियत… चली गई जान, घरवालों ने कहा – एग्जाम देने जा रही कह के निकली थी छात्रा

झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवती की जान

बिलासपुर। अकलतरा के कालेज में पढ़ाई कर रही युवती पांच माह से गर्भवती थी। ऐसे में युवती की प्रेमी उनका गर्भपात कराने ग्राम ससहा में झोलाछाप पति-पत्नी के द्वारा संचालित किये जा रहे अवैध क्लीनिक में पहुंचा। जहां युवक व युवती को गर्भपात कराने की बात कही गई। ऐसे में झोलाछाप पति-पत्नी ने मिलकर युवती की गर्भपात किया तो अचानक युवती की हालत बिगड़ने लगी। तब उसे गंभीर हालत में सिम्स में रेफर किया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर सिम्स चौकी पुलिस ने झोलाछाप दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसकी दोस्ती कॉलेज में पढ़ने वाले दिलीप कश्यप से हुई। इसके बाद वे एक-दूसरे के नजदीक आ गए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात अपने प्रेमी को बताया तो उसने एबार्शन के लिए कहा। लोक लाज के डर से युवती भी इसके लिए तैयार हो गई।

प्रेमी दिलीप कश्यप ने 6 अप्रैल को उसे अकलतरा बुलाया। उसने युवती से कहा कि, पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा में उसके चचेरे भाई-भाभी का एक क्लीनिक है। वहां पर उसकी बात हो गई है। युवती ने प्रेमी की बातों में आकर उसके भाई-भाभी से दवाइयां ले ली। दवाई लेते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। घबरा कर झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी ने उसे सिम्स भेज दिया।

गर्भपात की दवाई देने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। इसपर झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी लगातार उसे दूसरी दवाईयां देने लगे। लेकिन इससे युवती की हालत सुधरने की जगह और बिगड़ने लगी। अलग-अलग दवाईयां देने के लिए उन्होंने युवती को घंटों अपने क्लीनिक में रोके रखा। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो युवती की जान बच सकती थी।

जब युवती की तबीयत बिगड़ने की बात उसके परिजनों तक पहुंची तो वे हैरान रह गए। जल्दबाजी में वे सिम्स अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने बताया कि, बेटी परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। जब देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे लगातार कॉल करते रहे। जब युवती की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ी तब उन्हें इसकी जानकारी मिली।

इधर सिम्स चौकी प्रभारी गुलाब सोनवानी ने बताया कि, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...