शोक समाचार: भिलाई निवासी सुनीता चोपकर का निधन… उनकी इच्छा अनुसार परिवार ने देह दान करने का लिया फैसला

भिलाई। सुनीता चोपकर (72 वर्ष), पति श्रवण चोपकर (काष्ठ कलाकार) पूर्व कर्मी, इसटूमेट टेशन भिलाई स्टील प्लांट, निवासी 8/बी, सड़क-19, सेक्टर-02 का निधन उपचार के दौरान जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर-09 में हो गया। सुनीता चोपकर ने अपना देह दान चंदुलाल चंद्राकर अस्पताल, नेहरू नगर को किया है। उनका अंतिम दर्शन आज सुबह 11 बजे तक सेक्टर-02 स्थित उनके निवास स्थान पर किया जाएगा। वे अपने पीछे चार पुत्रियाँ छोड़ गई हैं।

Exit mobile version