छत्तीसगढ़ के बचे 5 सीटों पर कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान: दिल्ली में CEC की बड़ी बैठक… प्रदेश की बाकी 5 लोकसभा सीटों पर होगा मंथन… PCC चीफ बैज भी होंगे शामिल

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में 6 के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बाकी बची 5 सीटों के लिए नामों का ऐलान आज शाम को हो सकता है। दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक रखी गई है। आज होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ लोकसभा की बची 5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। संभावना है कि बैठक के बाद रात तक सूची जारी की जा सकती है। बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल होंगे।

आपको बता दे की पीसीसी चीफ और बस्‍तर सांसद दीपक बैज आज मुंबई पहुंचे हैं, जहां उन्‍होंने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन और प्रार्थना की। बैज 2019 में बस्‍तर सीट से सांसद चुने गए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – देह व्यापर का खुलासा: पुलिस ने पति-पत्नी...

Prostitution racket exposed क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहसपुर लोहारा पुलिस ने...

डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर दौरे पर: 5 जिलों...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने 3 दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 5 जिलों नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा का सड़क...

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM)...

रायपुर। देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक...

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े...