CG में बाल-बाल बची कांग्रेस प्रत्याशी: इनोवा को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

डेस्क। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर आ रही है. कांग्रेस प्रत्याशी शेष राज हरबंस का एक्सीडेंट हो गया है. उनके वाहन को हाइवा (ट्रक) ने टक्कर मारी है. हालांकि, इस हादसे में शेषराज हरवंश बाल-बाल बच गई हैं, लेकिन हरवंश जिस इनोवा कार में बैठी हुई थीं उसके परखच्चे उड़ गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, शेषराज हरबंस पामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं. वे चुनाव प्रचार से लौट रही थीं. इसी दौरान उनका काफिला रोड पर खड़ा हुआ था. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी इनोवा को टक्कर मार दी. गनीमत रही कि उस दौरान कोई भी वाहन के अंदर नहीं था. बताया जा रहा है कि हाईवा ड्राइवर नशे की हालत में था. एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने हाइवा चालाक को गिरफ्तार कर लिया है.

शेषराज हरवंश के सामने कौन?
शेषराज हरवंश छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बड़ा महिला चेहरा हैं. वे जांजगीर चांपा जिला की महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पार्टी के लिए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. पामगढ़ विधानसभा सीट से उन्हें पहली बार प्रत्याशी बनाया गया है. इस विधानसभा सीट से भाजपा ने संतोष लहरे को मैदान में उतारा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...

सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल...

दुर्ग। रायपुर के ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को...