कांग्रेस नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह इलाके में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद राकेश धोतरे पर निजी जमीन की बाउंड्रीवॉल तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्याम नगर तेलीबांधा निवासी अनिल बालानी (55) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि शंकर नगर स्थित उनकी 0.251 हेक्टेयर जमीन पर वे साल 2006 से काबिज हैं। रजिस्ट्री और नामांतरण के बाद उन्होंने सीमांकन भी कराया था। आरोप है कि 2 मार्च 2026 को जब वे मौके पर पहुंचे तो बाउंड्रीवाल टूटी मिली और जमीन पर कब्जा कर लिया गया था।

पीड़ित का आरोप है कि पूछताछ करने पर राकेश धोतरे ने खुद दीवार तुड़वाने की बात कही और जमीन को अपना बताते हुए धमकी दी। साथ ही उन्हें नुकसान पहुंचाने की भी चेतावनी दी गई। खम्हारडीह थाना पुलिस ने मामले में धारा 324(5), 329 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस राजस्व दस्तावेजों की जांच कर रही है और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...