CG ब्रेकिंग: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और विधायक प्रतिनिधि की मौत… तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर… चालक फरार, लोगों में शोक की लहर

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और विधायक प्रतिनिधि की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में छत्रपति शिवाजी चौक पर अज्ञात स्कार्पियो वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। इस घटना से शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बीते रात करीब 11 बजे कचहरी चौक जाने वाले स्वास्थ्य केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कार्पियो ने कांग्रेस नेता को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को उपचार के लिये मेडीकल कॉलेज पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता की मौत की खबर सुनकर लोगों में शोक की लहर है।

बता दे कि सुरेश द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि थे। इधर सुरेश द्विवेदी के मौत की खबर सुनकर कांग्रेसी नेता,कार्यकर्ताओं और लोगों में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...