छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर लूटपाट: कांग्रेस नेता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा… महिलाओं को डराया धमकाया… गहने और कैश लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता के घर को निशाना बनाया गया है। गुरुवार की रात 8 बजे यह घटना हुई तब कांग्रेस नेता सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। लुटेरों ने कट्टा दिखाकर महिलाओं के गहने उतरवा लिए और 50 हजार कैश लूटकर भाग गए। केरजु गांव सीतापुर के साथ जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र से भी लगा हुआ है। दोनों थानों की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरा घटनाक्रम अंबिकापुर जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा है कि सीतापुर के केरजू क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल का परिवार निवास करता हैं। गुरूवार की शाम सुरेंद्र अग्रवाल किसी काम से ब्लॉक अध्यक्ष से मुलाकात करने घर से रवाना हुए थे। घर पर सुरेंद्र अग्रवाल की दो बहु मौजूद थी।

इसी दौरान शाम 7 से 8 बजें के बीच बाईक पर सवार तीन नाकाबपोश बदमाश घर पर पहुंचे। हथियारबंद बदमाशों ने घर में घूसने के बाद दोनों बहुओं पर कटटा तान दिया, और उनके गले से सोने का चैन और कान की बाली उतरवाने के साथ ही गल्ला में रखे कैश की लूट करने के बाद मौके से फरार हो गये।

उधर लूट की जानकारी महिलाओं ने सुरेंद्र अग्रवाल को मोबाईल पर फोन करके दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता और उनके कार्यकर्ता घर पर पहुंचे। कट्टे की नोक पर हुई इस लूट की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर फरार लुटेरो का सुराग जुटाने क्षेत्र के सीसीटीवी को खंगाल रही हैं।

अंबिकापुर के एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि बदमाशों ने सोने की चैन और 5 हजार रूपये कैश लूटकर फरार हुए हैं। पुलिस टीम इस वारदात पर बदमाशों का सुराग जुटाने अलग-अलग ऐंगल पर काम कर रही हैं। एडिशनल एसपी ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेने की उम्मींद जताई हैं।

Exit mobile version