दुर्ग कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का पुत्र गिरफ्तार: दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम…दुर्ग पुलिस ने बेमेतरा से किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने दो माह पुराने एक मामले में कांग्रेस नेता के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरारी काट रहा था। जिसे पुलिस ने बेमेतरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में अलग-अलग धारा के तहत मामला पंजीबद्ध है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 307,147, 148, 149 के तहत कार्रवाई की है। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि रिसाली निवासी आरोपी हिमांशु बंजारे पिता हेमंत बंजारे को पुलिस ने बेमेतरा स्थित अटल आवास से पकड़़ा गया है।

5 मार्च को हिमांशु के खिलाफ सेक्टर 01 सड़क 17 क्वाटर 03 बी निवासी मानस पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घटना की रात 8.30 बजे सेक्टर-6 चर्च के पीछे आरोपी हरीश यादव , हिमांशु बंजारे,के. अमन मुर्ति ने हत्या करने की नियत से रिशु गुप्ता को धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर फरार हो गए थे। तब से लेकर आरोपी हिमांशु फरार था।

भिलाई नगर पुलिस ने पूर्व में जगह-जगह दबिश देकर उसकी जानकारी जुटाई लेकिन नहीं मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेमेतरा पहुंचकर पुलिस की टीम ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने के लिए सायबर सेल की टीम की भी मदद ली गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी हिमांशु से पूछताछ करने पर घटना को करना स्वीकार किया। आरोपी का पिता हेमंत बंजारे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रह चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...