CG में कांग्रेस नेत्री के भाई ने की खुदकुशी की कोशिश: सट्टा खेलने का आदि है युवक… सर पर है लाखों का कर्ज, सटोरिए से तंग आकर की सुसाइड की कोशिश… बेटे की जहर खाने की खबर सुनते ही पिता की बिगड़ी तबियत

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कांग्रेस नेत्री की भाई संतोष साहू ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसके बाद उसे जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि सटोरियों के तगादे से परेशान को संतोष साहू ने जहर खाकर का प्रयास किया। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मामले में सटोरिया प्रकाश सलूजा का नाम सामने आ रहा है।

वहीं खबर मिलते ही उसके पिता की भी तबियत खराब हो गई थी, उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। वहीं सिटी कोतवाली प्रभारी अमर सिंह भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कविता साहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का भाई संतोष साहू (43 वर्ष) शहर के वार्ड नंबर- 12 में रहता है। वह सट्टा खेलने का आदी है, जिसके चलते पूरा घर बर्बाद हो चुका है और लाखों का कर्ज उसके ऊपर है। पीड़ित सटोरिए प्रकाश सलूजा को ब्लैंक चेक और लाखों रुपए दे चुका है, उसके बाद भी वो लगातार उसे परेशान कर रहा है। परिजनों ने सटोरियों के द्वारा तंग किए जाने की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामले में पीड़ित संतोष साहू ने कहा कि प्रकाश सलूजा के परेशान करने के कारण उसने आत्महत्या की कोशिश करने जैसा कदम उठाया। उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिवारवालों ने बचा लिया। उसे गंभीर हालत में उसके परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। बड़े भाई राजेंद्र साहू ने बताया कि जब जहर सेवन की जानकारी उनके पिता हनुमंत साहू को मिली, तो वे बेहोश होकर वहीं पर गिर गए। उन्हें भी आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग