चेहरे पर सियासत: पुरंदेश्वरी ने पूछा-2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन…? विधायक देवेंद्र ने कहा-हमारा चेहरा भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ मॉडल

भिलाई। छत्तीसगढ़ में 2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा? भाजपा का चेहरा कौन होगा? इस पर सियासत शुरू हो गई है। आज भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस से सवाल कर दिया है कि 2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा? इसका जवाब भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने दिया है। देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर जवाब दिया है कि, हमारा चेहरा भूपेश बघेल हैं और कांग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल चेहरा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस से एक सियासी सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि 2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा ये बताना चाहिए। दरअसल गुरुवार को डी पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंचीं।

एयरपोर्ट पर मीडिया के लोगों ने पूछा कि भाजपा का चुनावी चेहरा तय हुआ या नहीं, इस पर जवाब देते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा हमारा चेहरा तो विकास है। जो अच्छे काम हुए विकास के वही चेहरा है, कांग्रेस से पूछिए कि उनका चेहरा कौन होगा अबकी बार।

इस पर देवेंद्र यादव ने जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि, हमारा चेहरा भूपेश बघेल हैं और कांग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल है..
सबसे बड़ी बात कि पूरे @BJP4CG में आपको एक भी व्यक्ति नहीं मिला जो कांग्रेस के आगे टिक सके.. श्रीमती @PurandeswariBJP ने अपने बयान से भाजपा के 15 साल के कार्यकाल और डॉ रमन सिंह जी के निकम्मेपन में ठप्पा लगा दिया है।

पुरंदेश्वरी ने ली पदाधिकारियों की बैठक
डी पुरंदेश्वरी ने इसके बाद कुभाभाऊ ठाकरे परिसर जाकर बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। डी पुरंदेश्वरी ने स्थानीय नेताओं के प्रदेश के हर गांव, कस्बे, शहर और जिले का दौरा करने को कहा है।

मोदी सराकर के 8 साल पूरे हो रहे हैं। पुरंदेश्वरी के दिए टास्क के मुताबिक अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार के काम बताएंगे। ये कोशिश होगी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे अगले चुनावों में भाजपा की तरफ खींचने की।

अब डी पुरंदेश्वरी ने तय किया है कि महिला कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ बातचीत करेगी। मोदी सरकार के कामों को बताएगी। एसटी मोर्चा बिरसामुंडा को लेकर रैली आयोजित करेगा।

अल्पसंख्यक मोर्च द्वारा केंद्र की योजनाओं को लेकर पर्चा बांटेगी, बाबा साहब अम्बेडकर को लेकर प्रचार प्रसार होगा। पुरंदेश्वरी ने कहा कि 8 सालों का हम जश्न नहीं मनाएंगे बल्कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के काम होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...