कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाने की जाहिर की इच्छा… कहा- “हमने हमारे प्रदेश अध्यक्ष को बनाया था CM, भाजपा में आपसी एकता नहीं”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका इंतजार सब को है। इसी बीच कसडोल के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है। तमाम योजनाएं संचालित करने के बाद भी कांग्रेस की हार को लेकर नवनिर्वाचित विधायक संदीप साहू ने कहा, इसकी समीक्षा की जाएगी कि किन कारणों से हार हुई। 5 साल में भूपेश बघेल ने गरीबों और किसानों के लिए काम किया। किसान इस निर्णय से खुश नहीं हैं। किन कारणों से पिछड़े, इसकी समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं के बीच संदीप साहू ने अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, हमने हमारे प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाया। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने खूब मेहनत की। भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने में देरी कर रह। इनकी अंदरूनी उठा पटक है, आपसी एकता नहीं है। भाजपा अरुण साव के नेतृत्व में चुनाव लड़ी है।

नेता प्रतिपक्ष के सवालों पर विधायक संदीप साहू ने कहा, यह हाई कमान तय करेगा। 35 विधायकों में से जो बातों को रख सके, हाईकमान और विधायक दल तय करेंगे। इस विपरीत परिस्थिति में 35 लोग जीत कर आए हैं, सभी डिजर्व करते हैं। जो हाई कमान तय करें वही सर्वमान्य है। कांग्रेस द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं पर संकट के बादल मंडराने के सवाल पर संदीप ने कहा, भाजपा ने हमेशा धर्म के नाम पर राजनीति की। अपने आप को गौ सेवक बताया। पूरे देश में भूपेश बघेल गौ सेवक के रूप में गोधन न्याय योजना चलाया। इस काम को भाजपा को आगे बढ़ना चाहिए। इस योजना से काफी लोगों को रोजगार मिला और गौ संरक्षण का काम हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...