IT की छापेमारी में 100 करोड़ से भी ज्यादा कैश बरामद: कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा… मिला 100 करोड़ से ज्यादा कैश… नोट गिनने मंगानी पद गई मशीन

IT की छापेमारी में 100 करोड़ से भी ज्यादा कैश बरामद

डेस्क। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से आयकर विभाग की टीम ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। टैक्स चोरी की सूचना पर आयकर विभाग ओडिशा की टीम ने यह छापेमारी की है। साहू के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दो दिनों से जारी छापेमारी में 100 करोड़ से भी ज्यादा कैश बरामद किए जाने की सूचना है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (BDPL) के ठिकानों से सबसे ज्यादा कैश बरामद किए गए हैं। नोटों की गिनती के लिए कई मशीनें लगाई गई हैं। आयकर विभाग ने सांसद साहू के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित आधा दर्जन ठिकानों पर भी साथ-साथ छापेमारी की है। इसके अलावा बंगाल में भी कुछ ठिकानों पर छापा चल रहा है।

धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर हैं कई कंपनियां
छापेमारी में आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों के अतिरिक्त और क्या मिला है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई एश ब्रिक्स), क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विदेशी शराब की बाटलिंग होती है।

टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला
वहीं, किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड से विदेशी शराब का विपणन होता है। इनमें से कुछ कंपनियों में धीरज प्रसाद साहू भी डायरेक्टर हैं। आयकर छापेमारी का यह पूरा मामला शराब कारोबार में टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है। धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह कांग्रेस की ओर से दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। (इनपुट- IANS)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...