CG में कांग्रेस MLA की मुश्किलें बढ़ी: महिला भाजपा नेत्री से दुर्व्यवहार मामले में हुई कार्रवाई, विधायक सहित कई कार्यकर्ताओं पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

CG में कांग्रेस MLA की मुश्किलें बढ़ी

जशपुर। कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रत्याशी यूडी मिंज की मुश्किलें बढ़ गयी है। भाजपा की महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर कांग्रेस के विधायक यूडी मिंज के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया। आपको बता दे की संसदीय सचिव यूडी मिंज कुनकुरी विधानसभा से विधायक है। दोबारा उन्हें पार्टी ने कुनकुरी से ही अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा से सांसद गोमती साय कुनकुरी विधानसभा से प्रत्याशी है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस विधायक समेत आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करायी थी। इस मामले में कल भाजपा ने कारवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था।

जानिए क्या है पूरा मामला –

महिला की तरफ से दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबुक उन्होंने अपना नाम मंजू भगत बताया है। मंजू की शिकायत के मुताबिक सुबह 8.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज ने महिला के घर में घुसकर धक्का मुकी करते हुए उसके हाथ से मोबाइल छिन लिया। महिला ने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के अलावे प्रकाश किस्फोटा, विमल राम, महिंद्र राम, अर्जन राम सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी है। आरोप के मुताबिक प्रत्याशी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उसके घर में घुस आये। महिला का आरोप है कि उस पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का दवाब बनाया गया। उसके बाद पार्टी कार्यालय के लिए एक रूम मांगा गया, जब महिला ने इससे इनकार किया तो कांग्रेस प्रत्याशी ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। यूडी मिंज ने ये धमकी दी कि दोबारा से विधायक बनने पर ठिकाने लगा दूंगा। महिला ने विधायक की धमकी पर खुद को खतरा बताया है। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: प्रदेश सरकार ने...

रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न...

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...

सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर की टीम ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और...

सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों...

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है....