कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश कुमार चंदानन बनें किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव…NSUI भिलाई के रह चुके है अध्यक्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति कर दी गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, संगठन के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला की सहमति से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन एवं प्रदेश महामंत्री पांडेय ने किसान कांग्रेस में (प्रदेश सचिव) के पद पर कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश कुमार चंदानन की नियुक्ति की है। सतीश कुमार चंदानन, भिलाई NSUI के पूर्व अध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वे पिछले 28 वर्षों से ग्रास रूट में कार्य कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सतीश कुमार चंदानन रिटायर्ड बीएसपी के शिक्षा विभाग के लेक्चरर ए पी चंदानन्न के सुपुत्र है एवं अखिल भारतीय कुर्मी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी एल वर्मा (भोपाल) के भतीजे हैं। सतीश कुमार चंदानन ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, सहित क्षेत्र के स्थानीय विधायक देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, सहित संगठन के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे किसानों के हित में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने और किसानों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयास और संघर्ष करते रहेंगे।

सतीश कुमार चंदानन को किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर दुर्ग नगर निगम के सभापति व वरिष्ठ नेता राजेश यादव, वरिष्ठ नेता रायसिंह ढिकोला, वरिष्ठ नेता फत्तेहसिंह भाटिया भिलाई के वरिष्ठ नेता गिरी राव, वरिष्ठ नेता सीजू एंथोनी, वरिष्ठ नेता निशाकांत पांडेय, सीनियर नेता प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष वर्मा, सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...

CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र...