पाटन विधानसभा के गांवों के घर-घर दस्तक दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ता; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाटन के बिहान समुह की महिलाओं का अपमान करने का सांसद विजय बघेल पर लगाया आरोप

पाटन, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में कांग्रेसी प्रत्येक गांवों के घर-घर जाकर मतदाताओं को कांग्रेसी भुपेश बघेल सरकार के योजनाओं के बारे में विस्तार से बता रहे है। राजेंद्र साहू ने कहा- छत्तीसगढ सरकार के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है यह बात जनता जानती है। क्योंकि पुर्व में किये गये लगभग सभी बड़े वादों को दो साल कोरोना काल होने के बाद भी पुरी कर चुकी है। जनता भाजपा के घोषणा को विश्वास नहीं करेगी क्योंकि पुर्व में किये गये बोनस के वादे को सिर्फ चुनाव वर्ष में पुरा करती थी फिर चुनाव जीतने के बाद बोनस नहीं देती थी। इसलिए जनता भाजपा के घोषणा को विश्वास नहीं करेगी। हमारे पार्टी के मुखिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणा भी किया है।

राजेंद्र साहू ने आगे कहा कि, हम आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ता अश्वनी साहू, संजय यदु, जय वर्मा,अजय सिंगोर, खिलेश मारकंडे, संतोषी तिवारी, किरण चंद्राकर, राकेश ठाकुर, मोनू साहू, उर्वशी वर्मा, प्रशांत शुक्ला, अमोलदास टंडन, संतराम कुर्रे, जागेत्री साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, शंकर बघेल, कौशल चंद्राकर, अशोक साहू, रूपेंद्र शुक्ला, उमाकांत चंद्राकर, देवकुमार निषाद, जयप्रकाश चंद्राकर, रमन टिकरिहा, पवन पटेल, रूपचंद साहू, ईश्वर प्रसाद, लेखनी वर्मा, भक्तुराम गायकवाड़, ईश्वर वर्मा, जितेंद्र बंछोर, भूपेंद्र बघेल, सुनीता यदु, विष्णु चंद्राकर, नरेंद्र नारेंगें, नीलकंठ शुक्ला, कमलेश नेताम, युगल किशोर आडिल प्रेमप्रकाश पांडे शामिल थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि, गांव की महिला समुह गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाती है उसी वर्मी कम्पोस्ट को समितियों के द्वारा किसानों को बेचा जाता है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रुप से संबल बनाने के लिए समाग्री स्थान व आर्थिक अनुदान प्रदान करती है। वर्मी कम्पोस्ट में खरसी मिट्टी होने की बात कहना मतलब आप गांव की समुह वाली महिलाओं के काम पर सवाल खड़ा कर उन वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाली महिलाओं का अपमान कर रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश,...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत...

Bhilai News : बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 400...

दुर्ग। भिलाई में बिजली चोरों की अब खैर नहीं। बीएसपी की सख्ती के बाद सेक्टर-7 की अवैध बस्ती में 400 घरों की बिजली काट...

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

ट्रेंडिंग