भारत जोड़ो सह यात्रा: दुर्ग के हर वार्ड में पहुंच रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा; नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो का संदेश पहुंचाएँगे हर बूथ तक- MLA वोरा

दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस के साथ नेहरू जयंती से भारत जोड़ो सह यात्रा का शुभारंभ किया है। वोरा ने कहा है कि हर बूथ तक राहुल गांधी जी का संदेश “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो,” पहुंचाया जाएगा। जनता केंद्र की विफल नीतियों एवं बढ़ती महंगाई से त्रस्त है साथ ही समाज मे वैमनस्यता से विकास का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता।

सभी ब्लाकों के सभी वार्डों एवं बूथ तक पहुंच कर केंद्र सरकार की विफलता के खिलाफ जनता को एकजुट करने का काम किया जा रहा है जिसको लगातार जनआशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। वार्ड 15 पटरी पार क्षेत्र में निकाली गई यात्रा में पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष गया पटेल, सभापति राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुआल, बृजलाल पटेल, रत्ना नारमदेव,युंका महासचिव संदीप वोरा, आयुष शर्मा, विवेक मिश्रा, सुमित वोरा, अमोल जैन, संदीप बक्शी समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेसजन शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...