गांजा तस्करों की मदद करने वाला आरक्षक बर्खास्त, SP अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई

सक्ती. छत्तीसगढ़ में रायगढ़ पुलिस ने 31 अगस्त को गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में आरक्षक किशोर साहू का भी नाम शामिल था, जिसने तस्करों की मदद की थी. इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने आरक्षक किशोर साहू को बर्खास्त कर दिया है.

बता दें कि रायगढ़ पुलिस ने हाल ही में आरक्षक किशोर साहू को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला कि वह गांजा तस्करों को विभागीय जानकारी दे रहा था और तस्करी रैकेट में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. इस गंभीर लापरवाही और संलिप्तता के चलते एसपी अंकिता शर्मा ने उसे तत्काल बर्खास्त करने का आदेश दिया.

आरक्षक किशोर साहू पर आरोप है कि उसने गांजा तस्करों को पुलिस विभाग की संवेदनशील जानकारी मुहैया करवाई थी, जिससे तस्करी रैकेट को अपने काले कारोबार को संचालित करने में सहायता मिली. एसपी अंकिता शर्मा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...