सिपाही की डिमांड – 2-3 किलो बकरा बनवाओ, एक बोतल लाओ, बीवी ले जाने के बाद पार्टी नहीं दिए, जानिए क्या है पूरा मामला

सिपाही की डिमांड – 2-3 किलो बकरा बनवाओ, एक बोतल लाओ, बीवी ले जाने के बाद पार्टी नहीं दिए

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे ऑडियो में ट्रांस यमुना थाने पर तैनात सिपाही राजकुमार और सद्दाम नाम के युवक के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग है. बातचीत में सिपाही राजकुमार, युवक सद्दाम से शराब और मीट पार्टी के लिए दवाब बना रहा था.

वायरल ऑडियो में सद्दाम से सिपाही राजकुमार कहता है- यार तुमने फोन नहीं लगाया उस दिन से, जिस दिन से बीवी ले गए. इस पर सद्दाम कहता है कि भैया बताओ-बताओ… आदेश करो. फिर सिपाही राजकुमार कहता है कि तुम कह रहे थे कि बीवी को ले जाएंगे तो पार्टी होगी सब कुछ… सद्दाम फिर कहता है कि आदेश करो.

सिपाही राजकुमार कहता है कि 2-3 किलो बकरा बनवा दो, एक बोतल ले आओ. सद्दाम कहता है कि आज छोड़ दो आगरा से दूर हूं. सिपाही पूछता है कि कहां हो? सद्दाम कहता है कि इधर एटा साइड में हूं. सिपाही कहता है कि किसी और से कह दो… लड़के से कह दो जो साथ में आया था. सद्दाम असमर्थता जताता है तो सिपाही कहता है- शाम को आ जाना जरूर से.

फिर सिपाही राजकुमार कहता है कि चलो कल आ जाना. सद्दाम कहता है कि जी भैया बिल्कुल भैया. इसके बाद फोन तो कट जाता है लेकिन सिपाही राजकुमार और सद्दाम के बीच हुई फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. वायरल ऑडियो अधिकारियों तक पहुंचती है. अधिकारी वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हैं.

डीसीपी सिटी मामले में कार्रवाई करते हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डीसीपी सिटी ने सिपाही राजकुमार को निलंबित कर दिया है. साथ ही सिपाही की विभागीय जांच शुरु करवा दी है. यह पूरा मामला महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि सिपाही से बात करने वाले युवक सद्दाम का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था.

सिपाही राजकुमार की मौजूदगी में पति और पत्नी के बीच थाना ट्रांस यमुना में समझौता हुआ था. सद्दाम अपनी पत्नी को अपने साथ ले गया था और सिपाही को पार्टी देने की बात कह गया था. सिपाही उस पर शराब और मीट पार्टी का दबाव बना रहा था. अब ऑडियो वायरल होने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...