VIDEO: राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव: तलवार से लेकर गोलियां चलाई गई…उपद्रवियों ने किया जमकर उत्पात, इलाके में तनाव, VIDEO में साफ-साफ नजर आ रहे उत्पात करने वाले लोग

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव हो गया। उपद्रवियों ने यहां आगजनी भी की। तलवार और गोलियां भी चलीं। पुलिस के मुताबिक, इलाके में तनाव है, लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया है। वहां RAF की दो कंपनियां तैनात की गई हैं।
भास्कर डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, दिल्ली के तमाम संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात है और यहां हाई अलर्ट है। नाइट विजन ड्रोन से निगरानी की जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घटना में एक सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। कुल कितने लोगों को चोटें आई हैं इसका पुलिस ने कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।

अमित शाह ने ली जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से स्थिति की जानकारी ली। उन्हें लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां रामनवमी के दिन पूजा को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी।

जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास शाम करीब 5:30 बजे शोभायात्रा पर अचानक पथराव हुआ। इसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कुछ वाहनों में आग भी लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी इसकी चपेट में आ गई।

दिल्ली पुलिस के PRO अन्येश राय ने कहा- यह एक पारंपरिक शोभायात्रा थी जो हर साल निकलती है। यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। घटना के बाद कई थानों से एडिशनल पुलिस फोर्स बुलाई गई है। रैपिड एक्शन फोर्स ने इलाके में मार्च किया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा, ”स्थिति नियंत्रण में है। जहां घटना हुई है वहां हमने फोर्स तैनात कर दी है। इसके साथ ही पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विशेष तैनाती की गई है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।”

पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा- लोग अफवाह और फेक न्यूज पर ध्यान नहीं दें।

कुछ वीडियो फुटेज सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी घायल नजर आ रहे हैं। दंगा विरोधी फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पुलिस की वीडियो टीम ने इलाके के कई फुटेज हासिल कर लिए हैं। इनमें कुछ लोगों की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

दिल्ली पुलिस उपद्रव की जांच में जुट गई है। इसके लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। उधर, दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में पुलिस प्रशासन को कड़ी ​​​​​​सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर बताया कि हनुमान जयंती शोभायात्रा पर इस्लामिक चरमपंथियों ने हमला किया गया है। हमले में गोली चलने और पथराव की भी खबर है, जिसमें पुलिसकर्मी समेत कई घायल हैं। बंसल ने लिखा है कि ‘दिल्ली के जहांगीरपुरी में #हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा पर इस्लामिक जिहादियों ने की पत्थर, तलवार व गोलियों की बौछार।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जहांगीरपुरी में हुई घटना की निंदा की है। एलजी ने कहा है कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर आज जहांगीरपुरी दिल्ली में पथराव की घटना हुई। ये राजधानी दिल्ली में एक बड़ी साजिश के तहत हो रहा है इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने सबसे शांति बनाए रखने की अपील की।


भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा- जहांगीरपुरी में बड़ी तादाद में बांग्लादेशी घुसपैठिए रहते हैं। दिल्ली के दंगों के दौरान भी यही हुआ था। छतों पर पत्थर कैसे पहुुंचे हैं। अब किसी सबूत की जरूरत नहीं है। करौली के बाद खरगोन में भी यही हुआ था। रामनवमी और हनुमान जयंती पर क्या ये हमले संयोग हैं या प्रयोग। यह सीधेतौर पर आतंकी हमला है। अब किसी सबूत की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है। जो भी दोषी हों उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी लोगों से अपील है कि एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें।


आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक चैनल से कहा- यह बहुत सुंदर अ‌वसर था। आज हनुमान जयंती थी। दोनों समुदायों में कुछ लोग ऐसे हैं जो हिंसा फैलाने का मौका नहीं छोड़ते। हम चाहते हैं कि यह मैसेज दिया जाए कि पुलिस मूकदर्शक नहीं है।

CAA और NRC को लेकर आंदोलन के दौरान 23 फरवरी 2020 की रात को दिल्ली में दंगे भड़क गए थे। 23 से 26 को हुए दंगे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जो तांडव हुआ, उसके निशान अब तक मौजूद हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांद बाग, खजूरी खास, बाबरपुर, जाफराबाद, सीलमपुर, मुख्य वजीराबाद रोड, करावल नगर, शिव विहार और ब्रह्मपुरी चपेट में आए थे। इन दंगों में 42 लोग मारे गए थे और 250 घायल हुए थे। मामले की जांच के लिए दो SIT बनाई गईं थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सनकी पति की हैवानियत: अफेयर के शक में पत्नी...

सनकी पति की हैवानियत डेस्क। महाराष्ट्र में एक सनकी पति की सनक इस कदर बढ़ गई कि उसकी करतूत सुनकर हर कोई हैरान रह गया....

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये...

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये कैश डेस्क। महाराष्ट्र के बीड जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और पुलिस टीम ने भ्रष्टाचार...

पति का दोस्त बना हैवान: 2 साल के बच्चे...

पति का दोस्त बना हैवान क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पहले...

इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड: घर में संदिग्ध...

डेस्क। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर ये...

ट्रेंडिंग