बड़ी खबर : सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, अब धान खरीदी में आएगी तेजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी तेज रफ्तार के साथ होगी. अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समितियों के कर्मचारी 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए थे. इस हड़ताल के कारण धान खरीदी प्रभावित हो रही थी. सरकार के आश्वासन और किसानों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया है. सोसाइटी के कर्मचारी सोमवार से वापस काम पर लौटेंगे, जिससे धान खरीदी में तेजी आएगी.

कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर प्रदेश के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- ‘धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार निर्देशित करते रहे हैं कि धान खरीदी में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. किसानों को किसी तरह असुविधा न हो इसलिए बैठकें की. धीरे-धीरे धान खरीदी में तेजी आ रही है. सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझकर धान खरीदी में लगे हैं.’

बता दें कि हड़ताली सहकारी कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने एक्शन लेते हुए एस्मा लागू कर दिया था. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि धान खरीदी की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. आदेश में कहा गया है कि खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...