Durg News : मां और सौतेले पिता ने की थी बेटे की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

दुर्ग। जिला न्यायालय ने 4 साल के बेटे की हत्या मामले में उसकी मां और उसके सौतेले पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और दोनों पर 1000 अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थ दंड न अदा करने पर 8 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

2 साल पुराने मामले में कोर्ट ने यह सजा कुम्हारी शंकर नगर के निवासी गायत्री साहू और उसके दूसरे पति मनप्रीत साहू को सुनाई है। गायत्री के पहले पति की तरफ से जगदीप सिंह नाम का 4 साल का बेटा था। मनप्रीत उसके साथ आए दिन मारपीट करता था और गायत्री भी उसे मारती थी, इसी दौरान 31 जनवरी 2023 की रात दोनों ने जब जगदीप सिंह को खूब पीटा, अंदरूनी चोट आने से 4 साल का जगदीप बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

दंपति ने चुपचाप बच्चे का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली थी, तभी मौके पर पुलिस पहुंची और मासूम का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में जानकारी सामने आई कि अत्यधिक मारपीट होने की वजह से मासूम की मौत हुई है, जिसके बाद पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...