सुपेला संडे मार्केट को व्यवस्थित करने निगम आयुक्त ध्रुव की अपील: कहा – व्यपारियों का सहयोग जरुरी… कल भी जाँच के लिए जोन आयुक्त की टीम रहेगी ग्राउंड जीरो पर

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक लगने वाले संडे मार्केट को व्यवस्थित करने एवं यातायात को सुगम बनाने निगम की टीम मार्केट क्षेत्र में लगातार मुनादी एवं दुकानदारो को समझाईस दे रही है। निगम के जोन कार्यालय नेहरू नगर एवं वैशालीनगर की टीम ने शनिवार को मार्केट क्षेत्र में सड़क के दोनो किनारे फिर चुना मार्किग किया और व्यापारियो को समझाईस दिये है कि लाईनिंग के बाहर कोई भी दुकानदार अपने विक्रय वस्तु को प्रदर्शन के लिए न लगाये अपने सामानो को निगम द्वारा आबंटित दुकान के क्षेत्र में रखे। इसी प्रकार सड़क पर लगने वाले पसरा, ठेला, खोमचे के फुटकर व्यपारियो से भी कहा है कि कोई भी व्यापार सड़क पर न करे जिससे यातायात प्रभावित हो। निगम द्वारा सण्डे मार्केट क्षेत्र मे इस आशय का मुनादी भी करवाया जा रहा है। रविवार 3 मार्च को भी निगम का राजस्व व स्वास्थ्य अमला, जोन आयुक्त के नेतृत्व में घड़ी चौक से गदा चौक तक दुकान के बाहर फैले सामान तथा सड़क पर लगने वाले ठेले, खोमचे की जाॅच के लिए निकलेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने व्यापारियो से अपील करते हुए कहा है कि निगम द्वारा यातायात को सुगम बनाने एवं मार्केट क्षेत्र को व्यवस्थित करने लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसमे व्यापारियो का सहयोग आवश्यक है। ताकि जन सामान्य को आवागमन में किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...