CG – पार्षद पर लगा बकरा चोरी का आरोप: बकरा चोरी का आरोप लगाकर महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… फावड़ा मारकर गोडाउन का तोड़ दिए दरवाजा

पार्षद पर लगा बकरा चोरी का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पार्षद की पिटाई का मामला सामने आया है। पार्षद पर बकर चोरी करने का आरोप लगा है। जिसके बाद महिलाओं ने पार्षद की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर का बकरा पालने का गोडाउन है। इसी से बस्ती की महिलाओँ ने पार्षद पर बकरा चोरी करने का आरोप लगाया और जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा क्षेत्र के वार्ड नंबर- 63 शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड के पार्षद चंद्रपाल धनगर की तीन पीढ़ी बकरा खरीद-बिक्री का कारोबार करती है। क्षेत्र के बमलेश्वरी चौक में उनकी एक दुकान भी है। शुक्रवार सुबह पार्षद अपने गोडाउन में मौजूद थे, तभी पास के ही देवार बस्ती की कुछ महिलाएं उनके गोडाउन में पहुंचीं। उन्होंने वहां के कर्मचारियों को गोडाउन चेक कराने के लिए कहा। उनका आरोप था कि उनके बस्ती से 3-4 बकरे चोरी करके यहां रखे गए हैं। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ उनकी बहस होने लगी, तभी बस्ती के कुछ और युवक बांस बल्ली, रापा, कुदाल जैसी चीजें लेकर वहां पर पहुंच गए।

इसी दौरान भीड़ को पता चला कि पार्षद चंद्रपाल धनगर भी अंदर मौजूद हैं। जिसके बाद उन्होंने पार्षद को बुलाया, फिर उनसे बहस करने लगे। चंद्रपाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच बात हाथापाई पर पहुंच गई। उन्होंने पार्षद पर हमला कर दिया। उन्होंने हाथों में रखें बांस से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पार्षद अपनी जान बचाने के लिए अंदर कमरे में भागे, तभी भीड़ ने कमरे के दरवाजे को भी लोहे के सामानों से तोड़ दिया। इसी बीच किसी ने टिकरापारा पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और भीड़ को नियंत्रित कर पार्षद की जान बचाई। घायल पार्षद के बेटे अभिषेक धनगर का आरोप है कि कुछ युवक देवार बस्ती की महिलाओं समेत लूट और जानलेवा हमला करने के इरादे से गोडाउन में घुसे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर मारपीट की। जैसे-तैसे एक कमरे में छिपकर पिता ने अपनी जान बचाई है।

इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जो भी दोषी होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...