DURG: वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित शहीद का क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच हर दिन हो रहे रोमांचक मुकाबले… मुख्य अतिथि के के तौर पर बुलाया जा रहा है शहीद के परिवारों को

दुर्ग। वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित फ्लडलाइट क्रिकेट कॉर्पोरेट प्रोसॉफ्ट लीग, जिसे वीर शहीद स्मृति बहुउद्देशीय सेवा समिति भिलाई के द्वारा कराया जा कर स्पॉन्सर दुर्ग पुलिस के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल छत्तीसगढ़ की 16 बेहतरीन टीमों ने हिस्सा लिया है, जहां उनके बीच तीन लीग मैच और फिर सेमीफाइनल फाइनल मैच खेला जाएगा। 10 दिन चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में पहला इनाम 2 लाख एवं द्वितीय इनाम 1 लाख का वह बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कीपर, फेयरप्ले, मैन ऑफ द मैच, फेयरप्ले टीम के अलग-अलग आकर्षक इनाम रखा गया है। टूर्नामेंट दिनांक 6 तारीख से शुरू होकर दिनांक 16 तारीख तक चलेगा।

टूर्नामेंट के छटवे दिवस पर शहीद आरक्षक थान सिंह जी के परिवार एवम शहीद राम भवन पटेल जी के परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के परिवार के बच्चों के द्वारा ग्राउंड में बने बॉल ऑफ ट्रिब्यूट में जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर, शहीद परिवारों का सम्मान कर ₹11000 के सम्मान चेक राशि प्रदाय की गई। इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षक का केंद्र वॉल ऑफ ट्रिब्यूट है जिसमें जिला दुर्ग के शहीद हुए 31 वीर सपूतों के बारे में जानकारी देकर उनकी शहादत को श्रद्धांजलि प्रत्येक दिन दी जाती है। प्रत्येक दिन आर्केस्ट्रा के माध्यम से देशभक्ति के गीत सुनकर पूरा ग्राउंड एवं दर्शक भावुक हो जाते हैं।

तत्पश्चात छठवें दिवस के प्रथम मैच में बिलासपुर रेंज पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा इलेवन के मध्य सम्मानीय शहीद परिवारों के द्वारा टॉस करा कर मैच प्रारंभ करवाया गया, जिसमें बिलासपुर पुलिस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेकर कुल 147 रन 2 विकेट पर बनाएं। जिसको बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम के द्वारा 12 ओवर में 59/6 विकेट गवा कर बनाए बना पाए और यह मैच बिलासपुर पुलिस ने 88 रन से जीता जिसमे मैन ऑफ द मैच कमल रहे, जो कि ऑल राउंड प्रदर्शन देकर 32 बॉल में 65 रन बनाकर एवं 3 ओवर में एक मेडन और 9 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। जिन्हें पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, मोमेंटो एवं चेक प्रदान किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...