रिसाली में पार्षद मनीष यादव डोर-टू-डोर जाकर डिलीवर कर रहे आयुष्मान कार्ड… मिनटों में हो रहा रजिस्ट्रेशन, ऐसे उठाए योजना का लाभ; नि:शुल्क दंत कैम्प का भी हुआ आयोजन

रिसाली, भिलाई। इन दिनों आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना PM-JAY, योजना के तहत बीपीएल परिवार को 5 लाख रुपए तक तथा एपीएल परिवार को 50 हजार रुपए तक का लाभ मिलता है। रिसाली में भी आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य जारी है। लोगों को डोर-टू-डोर आयुष्मान कार्ड की डिलीवरी की जा रही है।

रिसाली निगम वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम के भाजपा पार्षद मनीष यादव लगातार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगवा रहे है और कार्ड बनने के बाद वे खुद घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड की डिलीवरी कर रहे है। इस सुविधा से रहवासी बेहद ही खुश है और संतुष्ट है। पार्षद मनीष ने कहा- हमारा मुख्य उद्देश्य ये है की प्रधानमंत्री मोदी जी की इस योजना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए ताकि वे सब स्वास्थ्य योजना का लाभ उठा पाए।

दंत शिविर का भी हुआ आयोजन
रिसाली में मैत्री दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंजोरा (दुर्ग) दंत चिकित्सा द्वारा नि: शुल्क दंत शिविर का आयोजन किया गया। दंत शिविर के दौरान हुए ये उपचार…

  • दांतों की सफाई करना, टेढे-मेढे दांतों का जाँच करना।
  • सड़न वाले दाँतों में फिलिंग करना ।
  • दाँत निकालना एवं दांत का ईलाज करना
  • मुँह मे कैंसर की जाँच।
  • नकली दाँत लगवाने वाले के लिये मसूडों की जांच।
  • मुँह से बदबू आने की जाँच एंव ईलाज।
  • मसूड़ों से खून निकलने के जाँच एंव ईलाज।
  • दांतों का रंग का मसाला भरना।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच...

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...