दुर्ग में असली और नकली बजरंद दल को VHP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: अंजोरा चौकी विवाद के बाद रतन यादव समेत 4 निष्कासित प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोलछा बोले- ऋषि मिश्रा पिछले डेढ़ वर्षों से…

भिलाई। दुर्ग जिले में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल को लेकर दो गुटों में विवाद की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों अंजोरा चौकी में हुए विवाद के बाद अब विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारी ने मीडिया के सामने आज अपनी बात रखी विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोलछा ने कहा कि बजरंग दल के प्रांत संयोजक पिछले डेढ़ वर्षों से ऋषि मिश्रा है। जबकि रतन यादव को इस पद से पहले ही मुक्त किया जा चुका है। वही अंजोरा चौकी में हुई घटना के बाद रतन यादव सहित रवि निगम, कमल साव, रवि सारथी को अनुशासनहींता के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, बजरंग दल में आयुसीमा भी 40 वर्ष से ज्यादा की उम्र पूरी होने के बाद रतन यादव को डेढ़ साल पहले ही उन्हें पदमुक्त कर दिया गया था। वही पिछले दिनों अंजोरा चौकी में हुए विवाद के बाद उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समाज को जोड़ने चालू करने का कार्य करता है ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति संगठन के खिलाफ कार्य करेगा तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...