CG – पहले पत्नी की हत्या की फिर पति ने लगाई फांसी: मायके से लौटे थे दोनों, किसी बात को लेकर हो गया विवाद, महिला के सिर पर हथौड़े से किया वार, फिर खुद ने भी लगा ली फांसी

पहले पत्नी की हत्या की फिर पति ने लगाई फांसी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पे एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी पर लटककर जान दे दी। मामला कोरबा के उरगा का है। जानकारी के मुताबिक पति का नाम पवन बिजवार है। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुखमति और पवन बिंझवार दोनों पति-पत्नी उरगा थाना क्षेत्र के ढनढनी गांव में रहते थे। सोमवार को सुखमति अपने पति के साथ अपने मायके गई हुई थी। देर शाम दोनों घर वापस लौटे थे। इस बीच दोनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिया। पत्नी लहूलुहान हो गई। इधर घटना के बाद पति ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।

परिजनों ने जब दोनों को इस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

उरगा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था, इसे लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि मायके से लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...