CG – कपल ने किया सुसाइड: शादी में जाने के लिए निकली थी लड़की… लड़के के गले में मिला सुसाइड नोट.. रिश्ते में ममेरे भाई-बहन लगते थे दोनों

CG

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान फिंगेश्वर के खुटेरी गांव निवासी टोकेश्वरी साहू और कुम्ही गांव निवासी टिकेश्वर साहू के रूप में हुई है। टिकेश्वर साहू के गले के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रेमी जोड़े रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे।

दरअसल, टोकेश्वरी 3 दिन पहले परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, वह लौटकर घर नहीं आई। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

लड़की के पिता पवन कुमार साहू ने बताया कि 5 मार्च को पता चला कि बेटी टोकेश्वरी साहू और टिकेश्वर साहू की फंदे पर लाश मिली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। राजिम पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।​​​​​​

कुम्ही गांव के लोगों के मुताबिक, उन्होंने सुबह शवों को देखा। लड़का-लड़की को फंदे से लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में चर्चा है कि रिश्ते में ममेरे भाई-बहन होने के कारण शादी में कुछ दिक्कत आ रही होगी, जिससे दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।

वहीं पुलिस ने लड़के के गले से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसे सार्वजनिक नहीं किया है कि उसमें क्या लिखा है। हालांकि सवाल यह भी है कि अगर प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया है, तो सुसाइड नोट को जेब में रखते। गले के पास क्यों रखा। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BDS तृतीय वर्ष परीक्षा में RCDSR का दबदबा… टॉप...

भिलाई। रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR), जो कि NAAC ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त एक अग्रणी संस्थान है, ने एक बार...

रायपुर में हाईवा वाहन में लूट का मामला: पुलिस...

रायपुर। नवा रायपुर में बीती रात हाईवा ट्रक में लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात...

CG में डबल मर्डर: पति ने पत्नी और बेटी...

Husband killed wife and daughter with an axe, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर आई है। यहां एक सनकी युवक ने पत्नी और...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फ्रॉड: दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। भिलाई में डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी करने वाला एक और आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पूरा मामला भिलाई...

ट्रेंडिंग