IAS रानू साहू को नहीं मिली राहत: सस्पेंड होने की खबर के बाद एक और झटका… कोर्ट ने इस दिन तक बढ़ाई ज्यूडिशियल रिमांड; जमानत याचिका खारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम में आरोपी बनाई गई IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ते ही जा रही है। IAS रानू साहू की जमानत याचिका कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। इसके साथ ही IAS की न्यायिक रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। राजधानी रायपुर के विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने ये फैसला सुनाया है। पिछली तारीख पर ED ने कोर्ट से IAS रानू साहू के लिए रिमांड की डिमांड नहीं की थी। जिसके बाद कोर्ट ने IAS रानू साहू को न्यायिक रिमांड में भेज दिया था।

इसके साथ ही आज खबर आई है कि, रानू साहू को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। आईएएस रानू साहू 2010 बैच की अधिकारी है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें राज्य शासन ने 22 जुलाई 2023 को सस्पेंड कर किया है। समान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट में IAS अफसरों की सिविल लिस्ट में 2 अगस्त को किए गए अपडेट में निलंबन संबंधित जानकारी दी गई है।

आपको बता दें कि, 21 जुलाई को रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी घर ED ने छापा मारा था। करीब चौबीस घंटें की जांच के बाद ED ने 22 जुलाई की सुबह IAS रानू साहू को गिरफ्तार किया। बताते चले कि 21 जुलाई को रानू साहू के यहां दूसरी बार छापा पड़ा है। इससे पहले ED ने IAS रानू साहू के ठिकानों में छापा मारा था जब वे रायगढ़ कलेक्‍टर थी। ED IAS रानू साहू के पति जेपी मौर्या से भी पूछताछ कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...