मां बम्लेश्ववरी मंदिर पहुंचे दया सिंह… बागेश्वर सरकार के सफल आयोजन के लिए मांगा आशीर्वाद; इस तारिक को आ रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

  • भिलाई में 22 से 24 सितंबर तक होगा हनुमंत कथा का आयोजन
  • आयोजन को लेकर शुरू हो गई तैयारी
  • जयंती स्टेडियम ग्राउंड में होगा भव्य हनुमंत कथा और दरबार

भिलाई। भिलाई में 22 सितंबर से 24 सितंबर तक बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं। आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। माता रानी के दरबार मां बम्लेश्वरी के मंदिर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर हमने आयोजन को लेकर आशीर्वाद मांगा है। साथ ही मातारानी के दरबार में भी आमंत्रण कार्ड छोड़ दिया है। दया सिंह ने बताया कि मां बम्लेश्वरी देवी के आशीर्वाद के बगैर कोई काम शुरू नहीं करते। उनके आशीर्वाद से ही आगे के आयोजन सफल हो रहे हैं।

उज्जैन के बाबा महाकाल के दरबार भी गए थे दया सिंह
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, तीन दिवसीय 22, 23, 24 सितंबर को हनुमंत कथा को सुनने के लिए देशभर से लोग आएंगे। महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन किए हैं। आयोजन की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा है। इसके अलावा आयोजन में शामिल होने के लिए महामंडलेश्वर से लेकर साधु-संतों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्होंने कथा सुनने के लिए भिलाई आने की हामी भर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...