अविनाश CPL T-20 टूर्नामेंट: भिलाई इंडियन ने वीसी रायपुर कैपिटल्स को पछाड़ा, 27 रनों से जीती विजयी टीम, कांग्रेस की नेत्रियों ने लिया मैच का आनंद, आसमान में छोड़े गुब्बारे

भिलाई। अविनाश छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CPL) टी-20 टूर्नामेंट में भिलाई इंडियन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वीसी रायपुर कैपिटल्स को 27 रनों से हराया। सेक्टर 1 में खेले जा रहे मैच में भिलाई इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में वीसी रायपुर कैपिटल्स की टीम 172 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार भिलाई इंडियन की टीम ने वीसी रायपुर कैपिटल्स को 27 रनों से मात देते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

भिलाई इंडियन के बल्लेबाज चंद्रहास वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अंत्यव्यवसायी उपाध्यक्ष राज्य मंत्री नीता लोधी थी।

विशेष अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, MIC सदस्य नेहा साहू, MIC सदस्य मालती ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष डानेश्वरी साहू, पार्षद साधना सिंह, पार्षद नेमीन साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डी काम राजू, राकेश ठाकुर आदि थे। कांग्रेस खेल जिला अध्यक्ष सुमित सिंह सहित कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ भिलाई शहर ने पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। साथ ही महिला दिवस पर अविनाश CPL का लोगो व लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का गुबार छोड़ा गया। इस मौके पर कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...